Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, जेल मोड़ से दो तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गांजा सप्लाई के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. शनिवार को जेल मोड़ तालाब के पास छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 1 किलो 31 ग्राम गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • 1.31 किलो गांजा बरामद 

Ranchi : कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गांजा सप्लाई के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. शनिवार को जेल मोड़ तालाब के पास छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 1 किलो 31 ग्राम गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल मोड़ इलाके में दो व्यक्ति अवैध गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना पाकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि वर्मा (28) और जनार्दन दास (32) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन, एक वेट मशीन, 1650 रुपये नकद और एक स्कूटी (नंबर JH01DX1350) बरामद की गई.

 

पूछताछ में जनार्दन दास ने पुलिस को बताया कि वह गांजा गांवों और बाहरी क्षेत्रों से लाकर रांची में अलग-अलग लोगों को सप्लाई करता था. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय एक बड़े गांजा सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है.

 

इस छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी छापेमारी दल में कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस अवर निरीक्षक मीनकेतन कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, लाल बिहारी पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक जयकांत ठाकुर और अन्य जवान शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही