Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी में मुफ्त हेल्थ कैंप, जांच शिविर में सर्वाइकल कैंसर के 2 व ब्रेस्ट कैंसर का 1 मरीज  मिली

Ranchi: मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी की ओर से शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि कैंप में लोगों की समय पर बीमारी की पहचान होती है. इसके अलावा इलाज का कराने का अवसर देते हैं. जिसके गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है.
Advertisement
Advertisement
  • -50 लोगों का हीमोग्लोबिन 10 से कम पाया गया

Ranchi: मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी की ओर से शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि कैंप में लोगों की समय पर बीमारी की पहचान होती है. इसके अलावा इलाज का कराने का अवसर देते हैं. जिसके गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है.

शिविर में सैकड़ों लोगों ने जांच कराई. जांच के दौरान सर्वाइकल कैंसर के 2 और ब्रेस्ट कैंसर का 1 संदिग्ध मामला सामने आया. इसके अलावा 50 लोगों का हीमोग्लोबिन 10 से कम पाया गया. जबकि टीबी के 6 संदिग्ध मरीज भी चिन्हित किए गए. सभी को डॉक्टरों ने आगे की जांच और इलाज के लिए सलाह दी है.

जांच शिविर में कई बीमारियों की हुई स्क्रीनिंग

कैंप में ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई. इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन और टीबी की भी जांच की गई. शिविर में ब्लड डोनेट,सेव लाइफ का संदेश भी दिया गया. कैम्प के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया.

इन संस्थाओं का रहा सहयोग

कार्यक्रम में रांची कैंसर कोर फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट समर्थित) और राज्य एनसीडी कार्यक्रम (एनएचएम, झारखंड) का सहयोग रहा. मौके पर सिविल सर्जन प्रभात कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीपीआरओ उर्वशी पांडेय सहित कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही