Search

Jharkhand Weather: 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

  • पश्चिमी सिंहभूम में दर्ज सबसे अधिक 41.2 मिमी वर्षा

Ranchi : झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात की संभावना है. 

 

विशेष रूप से 4 मई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और धनबाद जैसे उत्तर-पूर्वी व मध्य भागों में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. 

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में सबसे अधिक 41.2 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा रांची के ओरमांझी में 25.6 मिमी, जमशेदपुर में 24.2 मिमी और चाईबासा में 18.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

 

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो डाल्टनगंज 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि लोहरदगा में 34.5 डिग्री और बोकारो में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रांची के नामकुम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 

पूर्वानुमान के अनुसार 3 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है.

 

राजधानी रांची, जमशेदपुर, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग जैसे मध्य व दक्षिणी जिलों में भी गर्जन के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. फिलहाल किसी भी जिले में हीट वेव (लू) की स्थिति नहीं है, बल्कि बादलों और बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//