Search

 
 
 

Chaibasa News: ICSE बोर्ड परीक्षा के सेकंड टॉपर चितेश सरकार को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार के संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा में अध्यनरत पुत्र चितेश सरकार को सम्मानित किया गया. चितेश आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य के द्वितीय टॉपर बने.
 

Sukesh kumar

Chaibasa : जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार के संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा में अध्ययनरत पुत्र चितेश सरकार को सम्मानित किया गया. चितेश आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य के द्वितीय टॉपर बने.

 

टॉपर बनने के हर्ष में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो व जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू एवं अधिवक्ताओं द्वारा चितेश सरकार को सम्मानित किया गया.

 

वहीं, सभी अधिवक्ताओं ने चितेश सरकार को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी. वहीं, मौके पर चितेश सरकार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्कूल प्रबंधन को दिया. उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में ही मैंने यह मुकाम पाया.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, कैसर परवेज, अमिताभ सरकार, नंदा सिन्हा, ताज खान, सुकुमार दरिपा, राजा राम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, सुनील छाबड़ा, अरुण प्रजापति, आशीष सिन्हा, राजेश नाग, शरण पान, अभिषेक राय के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही