Search

 
 
 

Dhanbad News : हजारीबाग के पत्रकार पर हमले के विरोध में धनबाद के पत्रकारों का धरना

धनबाद प्रेस क्लब, कतरास प्रेस क्लब व झरिया सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांगने की मांग की.
 
रणधीर वर्मा चौक पर धरना देके पत्रकार.

Dhanbad : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकार के साथ हुई मारपीट के विरोध में धनबाद में पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा. धनबाद प्रेस क्लब, कतरास प्रेस क्लब व झरिया सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांगने की मांग की.

 


पत्रकारों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए. साथ ही मारपीट करने वाले मंत्री के समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों को देखते हुए राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू की जाए. पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. कहा कि सरकार डॉक्टर, वकील व अन्य वर्गों की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं और कानून बनाती है, लेकिन पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को पूरी तरह से अनदेखा किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही