Search

Dhanbad News : टुंडी में जंगली हाथियों का आतंक, गांव में घुसकर मचाया उत्पात

Dhanbad : जिले के पश्चिमी टुंडी के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड पहाड़ से उतरकर गांवों में पहुंच गया. शनिवार देर रात मनियाडीह गांव में हाथियों का झुंड घुस आया. इस दौरान हाथियों ने राजेंद्र अग्रवाल की चहारदीवारी तोड़ दी और खेतों में लगी फसलों के साथ कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव में अंधेरा हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर हाथियों का झुंड आसानी से आबादी वाले इलाके में प्रवेश कर जाता है. लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका. लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीण रातभर जागकर हाथियों पर नजर रखने को मजबूर हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार टुंडी पहाड़ पर जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से डेरा डाले हुए है. इसके बावजूद वन विभाग की ओर से हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने या स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. 

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की नियमित निगरानी, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बिजली विभाग से रात के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही