Search

 
 
 

Dhanbad News : वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad News: वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल ने बताया कि विभाग को होटल में वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने कार्रवाई की.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते डीएफओ.
  • तेंदुए के नाखून, खाल व पेंगोलिन बरामद
  • होटल में हो रहा था धंधा, ग्राहक बनकर पहुंचे वन अधिकारी ने पकड़ा

Dhanbad News : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित एक होटल में वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री का वन विभाग ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. होटल के कमरे से तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल सहित कुल 35 प्रतिबंधित अंग बरामद किए गए हैं. इनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि विभाग को होटल में वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद विशेष टीम ने करीब सात दिनों तक तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी. फिर टीम के अधिकारी ग्राहक बनकर होटल पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झरिया निवासी मोहम्मद शाहबाज खान, बरवाअड्डा निवासी वसीम असगर खान और भूली निवासी शहजादा खुर्रम के रूप में हुई है. वन विभाग ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. वन विभाग अब जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटा है कि वन्यजीवों के अंग कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों को बेचा जाना था. संभावित बड़े तस्करी नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. विभाग आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटा था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही