Search

 
 
 

Dhanbad News: बंद आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे गिरने से महिला की मौत

Dhanbad News: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चार नंबर खटाल के समीप शुक्रवार को 27 वर्षीय काजल देवी की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि रास्ते में पैर फिसलने से वह सिजुआ एरिया की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे जा गिरी. हादसे में गंभीर रूप से घायल काजल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.
 
घटना के बाद लोगों की भीड़

Dhanbad News: घर से शौच के लिए निकली एक महिला की जिंदगी रास्ते में हुए हादसे ने छीन ली. केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चार नंबर खटाल के समीप शुक्रवार को 27 वर्षीय काजल देवी की दर्दनाक मौत हो गई. 
बताया जाता है कि रास्ते में पैर फिसलने से वह सिजुआ एरिया की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे जा गिरी. हादसे में गंभीर रूप से घायल काजल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे खटाल में मातम पसरा हुआ है.


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार बासुदेवपुर निवासी सूरज यादव की पत्नी काजल देवी घर से पुराना खटाल की ओर शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान रास्ते में एक पत्थर पर उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर जा गिरी. अचानक हुए इस हादसे में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. काजल की मौत की खबर मिलते ही पति सूरज यादव और परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातम पसरा हुआ है.

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना की पुलिस मृतका के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमसीएच) धनबाद भेज दिया है. साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही