Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में वज्रपात से महिला की मौत, बकरी चराने गई थी

निरसा के झिरका गांव के पास वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 46 वर्षीय चायना मोदी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
 
मृत महिला चायना मोदी.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा में शुक्रवार की दोपहर को अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. निरसा के झिरका गांव के पास वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 46 वर्षीय चायना मोदी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 


जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया. आसमान में बादल छाए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई. महिला चायना मोदी गांव के समीप बकरी चरा रही थी. तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई. मृतका के पुत्र मुकेश मोदी ने बताया कि उसकी मां रोज की तरह बकरी चराने गई थी. तभी बारिश शुरी हो गई. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई. परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही