Search

 
 
 

Dhanbad News : सदर अस्पताल धनबाद में हेल्थ एटीएम शुरू, 15 मिनट में होंगे 45 तरह के टेस्ट

सदर अस्पताल, धनबाद में मरीजों को त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हुए हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई है. अब अस्पताल में महज 10 से 15 मिनट के भीतर 45 से अधिक स्वास्थ्य जांचें की जा सकेंगी.
 
हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी देते टेक्निशियन.

Dhanbad : सदर अस्पताल, धनबाद में मरीजों को त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हुए हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई है. अब अस्पताल में महज 10 से 15 मिनट के भीतर 45 से अधिक स्वास्थ्य जांचें की जा सकेंगी. जांच पूरी होने के तुरंत बाद मरीजों को प्रिंटेड रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही रिपोर्ट की डिजिटल कॉपी उनके मोबाइल पर भी भेजी जाएगी.


यह सुविधा हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) ने CSR के तहत आरोग्य मित्र प्रोजेक्ट के माध्यम से उपलब्ध कराई है. हर्ल ने सदर अस्पताल को एक अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम व पोर्टेबल ईसीजी मशीन प्रदान की है. अस्पताल में स्थापित यह हेल्थ एटीएम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, ऑक्सीजन लेवल सहित 45 प्रकार की बुनियादी स्वास्थ्य जांचें कुछ ही मिनटों में करने में सक्षम है. इससे मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

 


टेक्निशियन आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि मशीन के टच स्क्रीन पर मरीज को अपना मोबाइल नंबर व आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होती है. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मरीज स्वयं या टेक्निशियन की सहायता से जांच प्रक्रिया पूरी कर सकता है. जांच पूरी होने के कुछ ही मिनटों के भीतर रिपोर्ट तैयार हो जाती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही