Search

बिहार को मिलनी चाहिए अपनी IPL टीम: अनिल अग्रवाल

  • वेदांता चेयरमैन बोले-बिहार की मिट्टी में है world-class क्रिकेट टैलेंट, खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सपोर्ट

Ranchi: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार की भी एक मजबूत और गौरवशाली क्रिकेट टीम होनी चाहिए.

 

अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को एक से बढ़कर एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं. पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाकर इतिहास रचा. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए.

 

वहीं, गोपालगंज के साधारण परिवार से निकले साकिब हुसैन की गेंदबाजी आज पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बिहार को क्रिकेट में वह पहचान और मंच अब तक नहीं मिल पाया, जिसका वह असली हकदार है.

 

अनिल अग्रवाल ने कहा कि मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले. हमारे खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कोचिंग और मजबूत सपोर्ट सिस्टम बिहार में ही मिलना चाहिए.”

 

उन्होंने भरोसा जताया कि यदि बिहार के बच्चों को सही अवसर, प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो आने वाले समय में बिहार की टीम दुनिया की सबसे मजबूत और प्रेरणादायक टीमों में शामिल हो सकती है.

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से अनकंडीशनल सपोर्ट दूंगा.”

 

अनिल अग्रवाल ने बिहार के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है. और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे.”

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//