Search

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने जिस बंदी महिला को बताया पीड़िता, उसी महिला ने कहा- मेरे साथ कोई शोषण नहीं हुआ

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा जेल में बंद एक महिला कैदी के यौन शोषण और गर्भवती किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है.

 

बाबूलाल मरांडी ने पत्र जारी कर आरोप लगाया था कि जेल में बंद महिला कैदी का यौन शोषण किया गया है, उसके साथ गलत काम हुआ है और उसे गर्भवती भी किया गया है. उन्होंने मामले में जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे. आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और मामले की जांच शुरू कर दी गई.

 

इसी बीच अब महिला बंदी की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया एक पत्र सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल पत्र में महिला बंदी ने साफ कहा है कि उसके साथ किसी प्रकार का यौन शोषण नहीं हुआ है.

 

पत्र में लिखा गया है, “मेरे साथ कोई यौन शोषण नहीं हुआ है और ना ही कुछ गलत हुआ है. कृपया गलत प्रचार-प्रसारित न करें. यह मेरी इज्जत का सवाल है.”

 

महिला बंदी के इस पत्र के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जिस महिला को लेकर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे, अब उसी महिला के पत्र ने उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

फिलहाल मामले की जांच जारी है. रांची डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम जांच कर रही है. वहीं, जेल आईजी की टीम और जेल प्रशासन स्तर पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है. सभी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//