Search

 
 
 

Ranchi News : महिला कैदी शोषण मामले में भाजपा का हमला, जेल IG पर साक्ष्य मिटाने का आरोप

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के कथित यौन शोषण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेल आईजी सुदर्शन मंडल पर साक्ष्य मिटाने और पूरे मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
 

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेल आईजी सुदर्शन मंडल पर साक्ष्य मिटाने और पूरे मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब जेल अधीक्षक और जेल आईजी दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. पार्टी का आरोप है कि जेल प्रशासन ने घटना को दबाने और तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

इधर, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जेल प्रशासन की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही है.

 

भाजपा ने आरोप लगाया है कि यदि मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच नहीं कराई गई तो सच्चाई सामने आना मुश्किल होगा. वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही