Search

 
 
 

होटवार जेल कथित यौन शोषण केस :  महिला कैदी ने झालसा के समक्ष जेल अधीक्षक व जेलर पर लगाए आरोप

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में बंद महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में नया खुलासा हुआ है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जांच के लिए होटवार जेल पहुंची टीम के समक्ष बंदी महिला ने बताया है कि जेल अधीक्षक व जेलर ने उसके साथ यौन शोषण किया है.
 

Ranchi :  रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में बंद महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में नया खुलासा हुआ है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जांच के लिए होटवार जेल पहुंची टीम के समक्ष बंदी महिला ने बताया है कि जेल अधीक्षक व जेलर ने उसके साथ यौन शोषण किया है.
    

दरअसल रांची जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद झालसा ने इसे गंभीरता से लिया था. कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को झालसा सचिव कुमारी रंजना को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया.      
    

इसके बाद झालसा सचिव के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में एक टीम मंगलवार को जांच के लिए जेल पहुंची. जांच के दौरान टीम ने पीड़ित महिला से पूरे मामले में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि जेलर और जेल अधीक्षक दोनों ने उसके साथ यौन शोषण किया है.

    

इस मामले में टीम ने पीड़िता के अलावा आरोपियों सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की है. उक्त रिपोर्ट झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद को सौंपा जाएगा, जिसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही