Search

 
 
 

Jamshedpur News: शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, मुसावनी प्रखंड प्रमुख ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत सड़क का निर्माण शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं हुआ. यह सड़क कुमार मूढ़ी से गाजीडीह तक जाती है. सड़क निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
 
  • -मुसावनी प्रखंड प्रमुख रामदेव राम ने जादूगोड़ा-मुसावनी  मुख्य सड़क को जाम करने की दी चेतावनी
  • -मामला कुमीर मूढ़ी से गाजीडीह तक जाने वाली सड़क का

Jamshedpur/ Narwapahar: मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत सड़क का निर्माण शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं हुआ. यह सड़क कुमार मूढ़ी से गाजीडीह तक जाती है. सड़क निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

इधर मुसावनी प्रखंड प्रमुख रामदेव राम ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल जमशेदपुर को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, अन्यथा जादूगोड़ा-मुसावनी सड़क को जाम कर आंदोलन किया जाएगा. 

 

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बीते साल 2025 को कुमीर मूढ़ी से गाजीडीह तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास तत्कालीन शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन ने किया था. लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. पत्थर बाहर निकल गए है. ठेकेदार ने सड़क में कई जगहों पर गड्ढे खोद दिए गए है.


बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाते है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. उन्होंने ग्रामीण कार्य प्रमंडल जमशेदपुर से इस सड़क के जल्द निर्माण करने की मांग उठाई है. जिसकी सूचना घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही