Search

 
 
 

Dhanbad News : अंगारपथरा में भू-धंसान से दहशत, एक घर ध्वस्त, सड़क व कई मकानों में दरार

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कांटापहाड़ी बस्ती में शुक्रवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई. इसमें एक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि कई अन्य घरों व सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.
 
सड़क जाम कर रहे बस्तीवासियों को समझाती पुलिस.

विरोध में ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम


Dhanbad : धनबाद जिले अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कांटापहाड़ी बस्ती में शुक्रवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई. इसमें एक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि कई अन्य घरों व सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह हाल के दिनों में सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टांडाबारी बस्ती में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हुई थीं उसी तरह की स्थिति अब कांटापहाड़ी में बनने लगी है. इस आशंका से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं. भू-धंसान के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर बीसीसीएल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. लोगों ने घटना के लिए बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास, उचित मुआवजा व भू-धंसान रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की. 

 


सड़क जाम के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ व बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया. काफी देर तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही