Search

 
 
 

Dhanbad News : तोपचांची में खरीफ कार्यशाला, किसानों को आधुनिक खेती की दी गई जानकारी

प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष कम वर्षा की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
 
कार्यशाला में भाग लेते किसान.

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों व सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलते मौसम व कम वर्षा की संभावनाओं के बीच बेहतर खेती के लिए तैयार करना था.

 

 प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष कम वर्षा की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आधुनिक तकनीकों व वैज्ञानिक पद्धति को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

 


कार्यशाला में कृषि अधिकारियों ने किसानों को बीज उपचार की सही विधि, संतुलित उर्वरक के उपयोग, जल संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन तथा फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी. कार्यशाला में बीडीओ एजाज हुसैन, प्रखंड उप प्रमुख हेमलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, जेएसएलपीएस के बीपीएम समेत कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही