Search

 
 
 

Chatra News : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगवां निवासी मों नेसार व रामटुंडा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से 1.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ एसडीपीओ सन्नी वर्धन व अन्य.

Chatra : चतरा जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 1.22 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन व एक बाइक जब्त की गयी है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई. एसपी को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सजना गांव के ईदगाह रोड में ब्राउन शुगर का कारोबार किया रहा है. इसके बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगवां निवासी मों नेसार व रामटुंडा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी में मो. नेसार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर (0.81ग्राम) बरामद किया गया. वहीं, अमित कुमार के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर (0.41 ग्राम) बरामद किया गया.

 


एसडीपीओ नें बताया कि इस संबंध में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. दोनों पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शम्मी अंसारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही