Search

 
 
 

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में बहरागोड़ा के दो युवकों की मौत

रसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव के दो युवकों की हजारीबाग के चरही में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है. जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी चालक सोना राम सोरेन (30) और सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) अपनी पिकअप वैन (JH05DU-0147) में कच्चा आम लादकर घाटशिला से बिहार जा रहे थे, तभी रात करीब 2:30 बजे चरही ओवरब्रिज के पास NH-33 पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.
 

Himangshu karan

Bahragora : बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव के दो युवकों की हजारीबाग के चरही में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है. जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी चालक सोना राम सोरेन (30) और सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) अपनी पिकअप वैन (JH05DU-0147) में कच्चा आम लादकर घाटशिला से बिहार जा रहे थे, तभी रात करीब 2:30 बजे चरही ओवरब्रिज के पास NH-33 पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

 

इस टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक सोना राम सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सहचालक रविंद्र नाथ मांडी ने रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 11 बजे दम तोड़ दिया. चरही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं, जिसके बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

Uploaded Image

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप

दोनों मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जो मजदूरी और ड्राइवरी से बुजुर्ग माता-पिता और अपने परिवार का पेट पालते थे. सोना राम अपने पीछे 2 साल का बेटा और रविंद्र नाथ महज 6 महीने की बेटी छोड़ गए हैं. इन मासूमों के सिर से पिता का साया उठने और बुजुर्ग माता-पिता के बेसहारा होने से पूरे परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही