Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी संख्या बल को प्राप्त करके जीतेगी : अमर बाउरी

Ranchi: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन आज जारी किया है. जिसके बाद बीजेपी भी राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को उतारने का मन बना चुकी है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चुनाव आयोग में राज्यसभा के चुनाव के लिए 18 जून की तारीख तय की है
 

Ranchi: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन आज जारी किया है. जिसके बाद बीजेपी भी राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को उतारने का मन बना चुकी है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चुनाव आयोग में राज्यसभा के चुनाव के लिए 18 जून की तारीख तय की है, निश्चित रूप से इस चुनाव में एक राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी और विजय भी प्राप्त करेगी.  


वहीं कांग्रेस द्वारा बीजेपी को प्रत्याशी न उतारने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव में खड़ा होना किसी भी दल का अधिकार है. झारखंड के 81 विधायक हैं, जो वोट देने का अपना विवेक, अपना विचार के साथ वोट देने का अधिकार रखते है. बीजेपी अपने विचारों के साथ मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ और देश में एक अच्छा सुशासन देने के लिए राज्यसभा में मज़बूती के साथ बहुमत प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो संख्या बल की जरूरत होगी, पार्टी के प्रत्याशी उस संख्या बल को प्राप्त करके विजय प्राप्त करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही