Search

 
 
 

Latehar News : डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, उपलब्धियों के लिए एसपी की सराहना

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने लातेहर जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में आला पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने हाल के दिनों में जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की उपलब्धियों के लिए एसपी कुमार गौरव, जिला पुलिस व अर्धसैनिक बलों की प्रशंसा की.
 
डीजीपी तदासा मिश्र का स्वागत करते डीआईजी, डीसी व एसपी.

Latehar : लातेहार दौरे पर पहुंचीं झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने हाल के दिनों में जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की उपलब्धियों के लिए एसपी कुमार गौरव, जिला पुलिस व अर्धसैनिक बलों की प्रशंसा की. कहा कि लातेहार में पुलिस अच्छा काम कर रही है.


उन्होंने कहा कि उग्रवाद और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है. बैठक में डीजीपी ने संगठित अपराध की रोकथाम के लिए रणनीति के तहत कार्य करने की बात कही. नक्सल व उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील इलाकों में लगातार छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने महिला सुरक्षा, नशाखोरी व विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये.

 

 

 इससे पहले परिसदन में डीसी संदीप कुमार, डीआईजी, कौशल किशोर व एसपी कुमार गौरव ने डीजीपी का स्वागत स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया. इस मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. परिसदन में डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही