Search

 
 
 

Latehar News : होटल के समीप खड़े ट्रक से 15 लाख का गांजा बरामद

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-39 में देवनद नदी के पास एक लाइन होटल के समीप खड़े ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा का बाजार मूल्‍य करीब 15 लाख रूपये आंकी गयी है. लावारिश खड़े ट्रक में भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप है.
 
  • एक क्विंटल गांजा 75 पैकेटों में था बंद

Latehar :   जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-39 में देवनद नदी के पास एक लाइन होटल के समीप खड़े ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा का बाजार मूल्‍य करीब 15 लाख रूपये आंकी गयी है. लावारिश खड़े ट्रक में भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप है.

जानकारी के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्‍ध अवस्‍था में एक ट्रक होटल के समीप खड़ा है. सूचना की सत्‍यापन और आवश्‍यक कार्रवाई के लिए चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सदल बल मौक पहुंचे. तलाशी लेन पर ट्रक से तकरीबन एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ. गांजा 75 पैकेट में बंद कर ट्रक में छुपाकर रखे गये थे. 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को जब्‍त कर लिया गया है. पुलिस ट्रक मालिक की छानबीन कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से कहां ले जाया जा रहा था और इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं. हालांकि उन्‍होने स्‍पष्‍ट किया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ़

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही