Search

 
 
 

Dhanbad News : सुमित हत्याकांड में अदालत का फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

सुमित कुमार हत्याकांड में धनबाद की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे-16 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले में दोषी टुनटुन कुमार उर्फ रिंकू मंडल व पंचेत कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
 
धनबाद सिविल कोर्ट.

Dhanbad : वर्ष 2021 के बहुचर्चित सुमित कुमार हत्याकांड में धनबाद की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे-16 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले में दोषी टुनटुन कुमार उर्फ रिंकू मंडल व पंचेत कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. एक नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय से पहले ही सजा मिल चुकी है.


सहायक लोक अभियोजक सत्यम कुमार राय ने बताया कि 15 फरवरी 2021 को सुमित कुमार के पिता ने धनसार थाना में बेटे की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि मोहल्ले के ही टुनटुन कुमार उर्फ रिंकू मंडल, पंचेत कुमार, मनीष कुमार और उनके साथियों ने सुमित को फोन कर बुलाया था, जिसके बाद से वह लापता हो गया. पिता ने पुलिस को यह भी बताया था कि घटना से कुछ दिन पहले उन्हें धमकी दी गई थी कि उनके बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया जाएगा.

 


पुलिस ने जांच के दौरान टुनटुन कुमार उर्फ रिंकू मंडल, मनीष कुमार और पंचेत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मिली जानकारी और आरोपियों की निशानदेही पर धनसार थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा प्रोजेक्ट इलाके से सुमित का शव बरामद किया गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे आपसी दुश्मनी और बच्चों के बीच पुराना विवाद था. घटना के समय सुमित की उम्र महज 16 वर्ष थी. एक आरोपी के खिलाफ गोविंदपुर थाना में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही