Search

 
 
 

Dhanbad News : पाथरडीह कोल वाशरी हादसे में घायल मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन

Dhanbad News : पाथरडीह कोल वाशरी स्थित एसबीआई कंपनी की वाशरी में हुए हादसे में घायल मजदूर दिलीप यादव की बीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के आश्रित को 30 लाख रुपये मुआवजा और नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे.
 
प्रदर्शन करते परिजन व यूनियन के लोग.

Dhanbad News : बीसीसीएल पाथरडीह कोल वाशरी स्थित एसबीआई कंपनी की निर्माणाधीन कोल वाशरी में 20 अगस्त को हुए हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल दिलीप यादव की बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई. दो अन्य मजदूरों का इलाज अभी जारी है.

इसे भी पढ़ें


दिलीप यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और यूनियन प्रतिनिधि आक्रोशित हो गए. मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर शव को पाथरडीह कोल वाशरी के समीप रखकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के आश्रित को 30 लाख रुपये मुआवजा और एसीबी कंपनी में नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे. उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कोल वाशरी परिसर में तनाव का माहौल है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही