Search

 
 
 

Dhanbad News : कुमारधुबी में पुल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट, 3 लाख की सामग्री ले गए बदमाश

बदमाश निर्माण स्थल स्थित कैंप में घुस गए और पाइप, सरिया व अन्य निर्माण सामग्री की चोरी करने लगे. वहां मौजूद मजदूरों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले के कुमारधुबी में शंकर टॉकीज के समीप झिलिया नदी पर एचएल ब्रिज का निर्माण चल रहा है. यह पुल अपराधियों के निशाने पर है. बुधवार की रात करीब दो बजे 5-6 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और करीब तीन लाख रुपये की निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए. पिछले छह दिनों में निर्माण स्थल पर लूट की यह छठी वारदात है. 

 

Uploaded Image

वारदात के बाद दहशत में मजदूर

जानकारी के अनुसार, बदमाश निर्माण स्थल स्थित कैंप में घुस गए और पाइप, सरिया व अन्य निर्माण सामग्री की चोरी करने लगे. वहां मौजूद मजदूरों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया और निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.


सूचना मिलने पर कुमारधुबी ओपी व मैथन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने निर्माण स्थल के आसपास रात्रि गश्ती बढ़ाने का आश्वासन दिया है.

 

 

निर्माण एजेंसी विराज एंगीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत कुमारधुबी ओपी में दी गई है. उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 25 एमएम सरिया (एक टन), 32 एमएम सरिया (एक टन), 12 एमएम सरिया (दो टन), 100 शटरिंग प्लेट, 40 सपोर्ट पाइप सहित अन्य सामग्री शामिल है. पेटी कॉन्ट्रेक्टर मिनाज ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी, व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुल का निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा है. निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि यदि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं, तो परियोजना की प्रगति पर भी असर पड़ सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही