Search

 
 
 

Dhanbad News : युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चांदमारी ग्राउंड के पास मिला शव

जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी दूसरे स्थान पर जितेश की हत्या की और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया.
 

 

 

Dhanbad :  जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी दूसरे स्थान पर जितेश की हत्या की और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. 

 

 

जानकारी के अनुसार, जितेश कुमार सोमवार शाम कुछ लोगों के साथ काम के सिलसिले में घर से निकला था. देर रात करीब 11 बजे उसकी परिजनों से आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद लगातार फोन करने पर मोबाइल की घंटी तो बज रही थी. लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया.

 

चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे अचानक किसी ने कॉल रिसीव किया. लेकिन किसी ने बात नहीं की. लेकिन फोन पर किसी विवाद या झगड़े की बात सुनाई दे रही थी. इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते फोन कट गया. दोबारा कॉल करने की कोशिश की. लेकिन किसी ने नहीं उठाया. फिर रात करीब 1:30 बजे मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.

 

परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना धनसार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

 

घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया है. सभी सामानों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका भी जता रही है.

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों की पहचान में जुटी हुई है. 

 

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के समीप लाकर फेंक दिया गया. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही