Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : तालाब किनारे करंट लगने से युवक की मौत

विशाल कुमार हाड़ी तालाब में नहाने गया था. नहाने के बाद वह तालाब के समीप लगे मोटर को चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से विशाल बेहोश होकर गिर पड़ा.
Advertisement
Advertisement
रोते-बिलखते परिजन.

Dhanbad : धनबाद के बड़की बौआ स्थित तालाब के पास करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नावाडीह निवासी विशाल कुमार हाड़ी के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 


जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार हाड़ी तालाब में नहाने गया था. नहाने के बाद वह तालाब के समीप लगे मोटर को चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से विशाल बेहोश होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों व परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही