Search

 
 
 

Dhanbad News : घरेलू विवाद में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी व बेटा हिरासत में

मुनीडीह ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गोपीनाथडीह बस्ती निवासी बिसु बाउरी की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे पर ईंट, पत्थर व बेलन से हमला कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
 
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस.

Dhanbad : धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. गोपीनाथडीह बस्ती निवासी बिसु बाउरी (31 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे पर ईंट, पत्थर व बेलन से हमला कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

https://lagatar.in/why-are-the-youth-angry-part-2-intern-received-54-crore-while-46-crore-was-spent-on-publicity 


घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बिसु बाउरी का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.


मृतक के भाई, बहन व अन्य परिजनों का आरोप है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने ईंट, पत्थर व बेलन से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से रॉड, डंडा, बेलन व ईंट बरामद की गई हैं. परिजनों के आरोप के आधार पर मृतक की पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


ओपी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही