Search

 
 
 

Dhanbad News : हाइवा के धक्के से युवक की मौत, विरोध में हरिणा हीरक रोड 9 घंटे जाम

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को शव रखकर हरिणा हीरक रोड को जाम कर दिया. करीब नौ घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा.
 
सड़क जाम कर रहे परिजनों व ग्रामीणों को समझाते विधायक शत्रुघ्न महतो व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में गुरुवार को हाइवा वाहन की चपेट में आकर एक युवक सौरभ महतो की मौत हो गई थी. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को शव रखकर हरिणा हीरक रोड को जाम कर दिया. करीब नौ घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा. परिजन मुआवजा व हाइवा चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे.


सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. परिजनों को मुआवजा दिलाने, बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी कराने व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. मौके पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू, बरोरा, सोनारडीह व मधुबन थाना की पुलिस के अलावा तोपचांची और कतरास सर्किल इंस्पेक्टर तथा महिला थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. 


विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हीरक रोड पर हाइवा की तेज रफ्तार को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की दिशा में पहल की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही