Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में युवक की गला रेतकर हत्या, छठ घाट के पास मिला शव

भौरा कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की हत्या गला रेतकर किए जाने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र के भौरा कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की हत्या गला रेतकर किए जाने की आशंका है. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


मृतक की पहचान मोहम्मद नौशाद अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है. वह झरिया के होरलाडीह 3 नंबर का रहने वाला था. इस घटना से परिवार सदमे में है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है. घटनास्थल से एक बाइक (नंबर जेएच10 बीआर 1904) बरामद की गई है.

 

 

 

मोहम्मद दिलशाद अंसारी के चाचा ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर भेजी गई तस्वीर के जरिए हुई. वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों के अनुसार, दिलशाद रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त  साथ कहीं जा रहा है. सोमवार को उसकी हत्या की सूचना मिली. परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

 

फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिलशाद आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही