Search

 
 
 

धनबाद : बिना समुचित जांच के कोई भी व्यक्ति या वस्तु न जाये जेल के अंदर : डीसी

 
  • डीसी की अध्यक्षता में की गई कारा सुरक्षा समिति की बैठक
  • जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं स्वच्छ पानी दें
  • मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
Dhanbad : डीसी सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई. बैठक के दौरान डीसी ने कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों- बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, कैदियों-बंदियों के परिजनों की मुलाकात, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, टेलीफोन बूथ, वॉकी टॉकी की कार्यशीलता, सायरन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की. डीसी ने मंडल कारा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरा को सदैव क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि कारा के अंदर बंदियों को उनके परिजनों के द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री की कड़ाई से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में जांच के बाद ही अंदर भेजें. किसी भी हालत में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर न जाये. उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कारा सुरक्षा को लेकर पदाधिकारी पूरी तरह से सजग रहें. साथ ही उन्होंने कहा कि जेल के चारो ओर आबादी है. इसको लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती करें.

जेल मैनुअल का पूरी तरह पालन हो

इस दौरान डीसी ने कारा सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.डीसी ने कहा कि कारा में कैदियों - बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतें. जेल मैनुअल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य में कोताही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. मौके पर डीसी माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, प्रोबेशन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-fire-broke-out-in-a-moving-school-van-the-driver-saved-his-life-by-jumping/">भागलपुर

: चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही