Dhanbad : धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित हारमोनी हाइट्स अपार्टमेंट के पास से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुख्यात वाहन चोर अभिषेक कुमार शर्मा उर्फ मिरिंडा को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. अभिषेक शक्ति मंदिर के पास सीता निवास का रहने वाला है. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस न सिर्फ चोरी हुई होंडा शाइन बाइक, बल्कि एक और बाइक (पैशन प्रो) भी बरामद की है, जो 25 जुलाई को शक्ति मंदिर के पास से चोरी हुई थी.
धनबादः कुख्यात वाहन चोर 'मिरिंडा' गिरफ्तार, दो बाइक बरामद


Leave a Comment