Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल से मिले एनएसयूआई के प्रतिनिधि

Maithon : एनएसयूआई के धनबाद (Dhanbad) जिला सचिव मनीष झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 13 फरवरी को छात्रों की समस्याओं को लेकर बीएसके कॉलेज, मैथन के प्रिंसिपल डॉ. कौशल कुमार मिला. सचिव ने कहा कि कॉमर्स संकाय (पास कोर्स सत्र 2019-2022) के सेमेस्टर 3 के करीब 30 छात्रों का रिजल्ट दो साल बाद भी नहीं आया है. इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका है. रिजल्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाये. सेमेस्टर 1 और 3 के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दो दिन अतिरिक्त समय देने तथा सेमेस्टर 1 के फार्म में सुधार का मौका देने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत वर्मा, राज शर्मा, अंजली यादव, निखत परवीन समेत अन्य छात्र शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heavy-protest-against-the-administration-which-went-to-remove-encroachment-near-tetultalla-maidan-had-to-return-empty-handed/">धनबाद

: तेतुलतल्ला मैदान के पास अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन का भारी विरोध, बैरंग लौटना पड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही