Search

धनबाद: NSUI का ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ कैम्पेन

Dhanbad: धनबाद में जिला अध्यक्ष कुमार अभीरव के नेतृत्व में ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ अभियान का शुभारंभ किया. और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया. अभियान से जुड़ने के लिए बेरोजगारों को +9172-9080-0850 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा. कार्यक्रम में उपस्थित एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक सह झारखंड प्रभारी जितेश मिश्रा ने कहा कि, देश में रोजगार के अवसर सीमित हैं. 21 प्रतिशत ही रोजगार बचे हैं. यह आंकड़ा सरकार की एजेंसियां दे रही हैं.  45 वर्षो में यह पहली बार सामने आया है कि, बेरोजगारी का रिकार्ड टूट गया है. भाजपा ने चुनाव के वक्त बड़े बड़े वादे किए थे कि, सत्ता में आने के बाद करोड़ो युवाओं को रोजगार देंगे. लेकिन आज देश में रोजगार नहीं है. युवा डिग्री लेकर घर बैठे हैं. इससे मोदी सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं. इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-case-filed-against-mithilesh-singhs-squad-at-jageshwar-vihar-police-station-police-and-naxalites-had-encounter/27020/">बेरमो:

जागेश्वर विहार थाना में मिथिलेश सिंह के दस्ते पर केस दर्ज, पुलिस और नक्सलियों में हुई थी मुठभेड़

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक-सह-झारखंड-प्रभारी जितेश मिश्रा ने कहा-

जितेश मिश्रा ने कहा कि, मोदी सरकार कई सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. एनएसयूआई इसका विरोध करती है. मोदी सरकार ऐसा करके कारपोरेट घरानों को फायदा पहुँचा रही है. और युवाओं से उनका रोजगार छीन रही है. इसलिए एनएसयूआई देशभर में बेरोजगारी के खिलाफ ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ का कैंपेन चला रही है. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को इस कैम्पेन से जुड़ने का आह्वाहन भी किया है. उन्होंने कहा कि, मिस्डकॉल के जरिये युवा इस मुहिम से जुड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, झारखंड में लाखों युवा अबतक इस मुहिम में जुड़ चुके हैं, देशभर के युवाओं के इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के बाद सभी को लेकर दिल्ली कूच करेंगे. और मोदी सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराएंगे. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-demand-for-resignation-of-district-president-nitesh-chandravanshi-alleges-fraud/27061/">कोडरमा:

बीजेपी जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के इस्तीफे की मांग, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//