Search

 
 
 

धनबाद : सेवा पखवारा के चौथे दिन सांसद-विधायक ने टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-rigorous-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-girl/">

(Dhanbad) जिला भाजपा सेवा पखवारा मना रही है. पखवारा के चौथे दिन 20 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र अभियान चलाया गया. कार्यकर्ताओं ने मनईटांड़ के भवतारणि पथ, धनसार मुंडा पट्टी, भुइयां पट्टी समेत अन्य जगहों पर जाकर टीबी मरीजों से मुलाकात की और सरकार से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में टीबी मरीजों के बीच पोषाहार भी बांटा गया. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सेवा पखवारा के तहत पार्टी की ओर से 17 सितंबर से जिले में जन सेवा के कार्य किए जा रहे हैं. मंगलवार को टीबी मुक्त अभियान में दर्जनों मरीजों को पोषाहार दिया गया. कार्यकर्ता मरीजों को दवा, पौष्टिक आहार समेत सरकारी सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-kidnapping-minor-girl-accused-of-rape-convicted/">धनबाद

: नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही