Search

 
 
 

धनबाद : सेंद्रा नदी का अस्तित्व खत्म कर रही आउटसोर्स कंपनी- पूर्णिमा सिंह

 
Dhanbad : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 2 अगस्त को विधानसभा में प्रश्नकाल में विलुप्त होती सेंद्रा नदी का मामला उठाया. कहा कि धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-new-education-policy-student-centered-dr-dhananjay/">(Dhanbad)

जिले के लोयाबाद व जोक्ता थाना क्षेत्र में नदी का अस्तित्व खतरे में हैं. इसके लिए बीसीसीएल की ककनी कोलियरी में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी रामअवतार प्राइवेट कॉरपोरेशन जिम्मेदार है. नदी में कोयले से निकलने वाला डस्ट व कचरा आदि डंप किया जा रहा है. इससे बहाव प्रभावित हो रहा है. यही नहीं नदी में बने सार्वजनिक स्नान घाट व शवदाह स्थल के पास कंपनी के हाइवा की धुलाई की जाती है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है. आसपास के ग्रामीण वहां स्नान करने और अपने मवेशियों को पानी पिलाने से भी डरते हैं. नदी किनारे के पेड़-पौधे और वनस्पतियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से त्वरित कदम उठाते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vaccination-of-animals-postponed-by-a-week-due-to-transfer-of-6-doctors/">धनबाद

: 6 डॉक्टरों का तबादला होने से पशुओं का टीकाकरण एक हफ्ते टला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही