Search

 
 
 

धनबाद : चंद्रपुरा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर पैंट्री कार स्टाफ की मौत

 

हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसला

Gomoh : चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर 13 अगस्त रविवार की शाम हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर पैंट्री कार के कर्मचारी की मौत हो गई. घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जाती है. चलती ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में पैर फिसलने से वह प्लेफॉर्म से नीचे गिर गया रगड़ खाते हुए ट्रेन से कट गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ट्रेन  यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन की S3 बोगी में चढ़ रहा था, तभी ट्रेन खुल गई और पैर फिसलने से वह गिर गया और कुछ दूर तक ट्रेन से घिसटता रहा. यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में फंसे पैंट्री कार कर्मी को निकाला गया. उसकी मौत हो चुकी थी. वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. घटना के करीब एक घंटे बाद ट्रेन वहां से खुली. जीआरपी चंद्रपुरा पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/3-including-woman-arrested-with-ganja-worth-4-20-lakhs-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर 4.20 लाख के गांजा के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही