Search

धनबाद : बिचौलिया प्रथा खत्म करने जिला सहकारी संघ से जुड़ें पैक्स- पालिवाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल ने पैक्सों को सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ से जुड़ने का आह्वान किया है. ताकि वन व कृषि उत्पादों की बिक्री में ठेकेदारी (बिचौलिया) प्रथा को समाप्त किया जा सके. वह 20 मार्च को समाहरणालय में संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे. कहा कि धनबाद जिले में कुल 247 पैक्स की सदस्यता संख्या है, जिसमें से अब तक महज 22 पैक्स ने ही संघ की सदस्यता ली है. छूटे हुए पैक्सों को जल्द सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया. बैठक में किसानों के सतत विकास के लिए उनकी हर उपज को बढ़ावा देने, धान अधिप्राप्ति का क्रियान्वयन, सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ निदेशक पर्षद की बैठक के लिए कार्यालय की व्यवस्था, स्थापना व्यय बजट वर्ष 2023-24 के लिए कार्ययोजना, भंडारण व्यवस्था, कार्यशील पूंजी आदि विषयों पर चर्चा हुई. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियों तथा वनोपज में बिचौलिया प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त कर अनुसूचित जनजाति व ग्रामीणों को उत्पादों का उचित मूल्य व पारिश्रमिक दिलवाना है. साथ ही धान, गेहूं, सब्जी, फल, मधु, लाह, इमली, आंवला, महुआ, करंज, कुरथी, बहेड़ा, रेशम आदि की क्रय-विक्रय की ऐसी व्यवस्था करना जिससे कि सदस्यों को इसका उचित लाभ मिल सके. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, सहयोग समितियां, पैक्स के सदस्य, टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, जिला कृषि कार्यालय व जिला उद्योग केन्द्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/81-pilgrims-from-dhanbad-left-for-dwarka-and-somnath-dham/">

धनबाद के 81 तीर्थयात्री द्वारिका व सोमनाथ धाम के लिए रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp