Search

 
 
 

धनबाद : मुहर्रम को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

 
अफवाहों पर ध्यान ना दें, किसी भी तरह के विवाद की सूचना फौरन पुलिस को दें - थाना प्रभारी
Katras : मुहर्रम को लेकर कतरास थाना परिसर में शनिवार 22 जुलाई को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी रणधीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन शहाबुद्दीन अंसारी ने किया. थाना प्रभारी ने लोगों से शआंतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी. लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की गुज़ारिश करते हुए थाना प्रभारी ने किसी भी तरह का विवाद होने पर फौरन पुलिस को इसकी सूचना देने को कहा. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा. बैठक में मुख्य रूप से अशोक प्रसाद लाल, रणधीर ठाकुर, सुरेंद्र सिंह अधिवक्ता, मुन्ना सिद्दीकी, प्रभात मिश्रा, महेश पासवान, राम बच्चन पासवान, हेतराम, उदय वर्मा, प्रिंस शर्मा, कमलेश सिंह, जावेद राजा, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद शकील समेत अन्य गणमान्य लोग लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-many-veterans-will-gather-on-the-69th-foundation-day-of-the-indian-labor-union">यह

भी पढ़ें : धनबाद : भारतीय मजदूर संघ के 69वें स्थापना दिवस पर जुटेंगे कई दिग्गज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही