Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में बत्तख पालन से लोगों को मिल रहा रोजगार

 
Kumar Balram Baghmara : बाघमारा (Baghmara) बाघमारा अंतर्गत बौआकला उत्तर पंचायत और रेंगुनी पंचायत क्षेत्र में ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने बत्तख पालन को रोजगार का साधन बनाया है. बौआकला उत्तर पंचायत के ईस्ट बसुरिया सात नंबर कालोनी के सोनिया तनु और ब्रह्मदेव व रेंगुनी पंचायत के पातामहुल गांव के राहुल कुमार ने कम पैसे में बत्तख पालन शुरू किया और अब अच्छी आमदनी कर रहे हैं. लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. बत्तख के अंडे भी बाजार में बेच कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. ऐसे लोगों की कमाई देख आसपास क्षेत्र के कई लोगों ने बत्तख पालन को रोजगार का साधन बना लिया है. लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, वर्द्धमान और बांकुड़ा के बत्तख पालकों से उन्हें प्रेरणा मिली है.  बत्तखों को चरने के लिए सुबह छोड़ देते हैं और शाम को वापस घर ले आते हैं. बत्तख पालकों ने बताया कि एक चूजा करीब 25 रुपये में खरीदते हैं. चूजा बड़ा हो जाता है तो 250 से 400 रुपये में बेचते हैं.  इससे अच्छी आमदनी हो जाती है.  बत्तख पालकों ने कहा कि यह रोजगार का अच्छा साधन है.  रोजगार कर अपना व स्वजनों का भरन पोषण कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-not-getting-benefit-from-water-supply-scheme-in-topchanchi/">धनबाद:

तोपचांची में जलापूर्ति योजना से नहीं मिल रहा लाभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही