Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जाम लगे, जनता भुगते, नगर निगम को पैसा चाहिए

Advertisement
Advertisement
Mithilesh Kumar  Dhanbad: शहर की सड़कों पर कब्जा जमाने की तैयारी नगर निगम ने एक बार फिर शुरू कर दी है. बैंक मोड़ जाना हो या पुराना बाजार, आने वाले दिनों में यहाँ परेशानी बढ़ना तय है. निगम इन सड़कों पर ही वाहन और ठेले-खमोचे लगवाएगा तथा उनसे पार्किंग शुल्क लेकर अपना राजस्व बढ़ाएगा. इसके अलावा शहर के अन्य ग्यारह ऐसे स्थान हैं , जहाँ पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी हो रही है. नगर निगम द्वारा 28 मार्च को इन स्थलों की बंदोबस्ती की जाएगी. निर्णय के खिलाफ : पिछली सरकार ने सड़क जाम से निपटने के लिए धनबाद की कई सड़कों का चौड़ीकरण कराया था. शुरुआत में नागरिकों को इसका लाभ भी मिला. लेकिन निगम का पार्किंग शुल्क वसूलने का काम जारी रहा. इसे लेकर विरोध भी होने लगा. उसके बाद 2018 में निगम बोर्ड ने भीड़-भाड़ वाले इलाके से पार्किंग शुल्क नहीं  वसूलने का निर्णय लिया. लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर वाहन पार्किंग का सिलसिला जारी रहा. पुलिस की मिलीभगत से कुछ लोग वाहन मालिकों से शुल्क लेने लगे. 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी : 2020 में निगम की सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया और पूरे शहर में नगर प्रशासक की हुकूमत चलने लगी. इसके साथ ही शहर की सभी मुख्य सड़कों पर फिर से पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी गई. लेकिन, कोरोना के कारण विलंब से टेंडर हुआ. छह माह के लिए कुछ पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती की गई. 2022 में ओमिक्रोन वेरिएंट की विदाई के बाद निगम ने सभी स्थलों का नया टेंडर निकाला है. इस बार पूरे एक साल के लिए पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती होगी. इस बार टेंडर की दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी कर दी गई है. 6 लाख 23 हजार में पुटकी बस- ट्रेकर स्टैंड : 04 लाख 65 हजार में सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक, 09 लाख 26 हजार में शांति भवन से टाटा मोटर्स तक तथा राजेंद्र मार्केट से बैंक मोड़ कुआं तक, 04 लाख 56 हजार में पुराना बाजार पानी टंकी के पास, 05 लाख 38 हजार में पुराना बाजार चौपाटी, 03 लाख 50 हजार में बैंक मोड़ टैक्सटाइल मार्केट के  सामने, 06 लाख 56 हजार में कोर्ट कैंपस में दो पहिया वाहन का पड़ाव, 05 लाख 21 हजार में झरिया मातृ सदन टैंपू स्टैंड, 53 हजार में भौंरा बाजार टेंपू स्टैंड, 06 लाख 23 हजार में पुटकी बस- ट्रेकर स्टैंड, 01 लाख 30 हजार में गुहीबांध बस पड़ाव, 04 लाख 87 हजार में कतरास-परगाबाद बस डिपो की बंदोबस्ती होने जा रही है. पार्किंग व्यवस्था पहले से: पूछे जनर पर नगर आयुक्त, सतेंद्र कुमार ने लगातार से कहा कि निगम क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था पहले से है, इस बार कोई नई बात नहीं है. जहाँ तक सड़क जाम की बात है, तो यह निगम की वजह से नही है. यह भी पढ़ें : आठ">https://lagatar.in/dhanbad-eight-hundred-policemen-will-choose-their-president/">आठ

सौ पुलिसकर्मी चुनेंगे अपना अध्यक्ष [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही