Search

 
 
 

धनबादः नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशा के खिलाफ किया गया जागरूक

वर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जिले में पंचायत स्तर तक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
 

Dhanbad : नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने बुधवार को धनबाद में जागरूकता अभियान चलाया. डालसा की ओर से महिला आरोही नाट्य मंच के सहयोग से शहर के रणधीर वर्मा चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में रोचक अंदाज में जागरूक किया. यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया.

 

अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जिले में पंचायत स्तर तक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. डालसा की टीम विभिन्न स्थानों पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से संवाद कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दे रही है.

 

कार्यक्रम के दौरान महिला आरोही नाट्य मंच के आधा दर्जन कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में दर्शाया. ताकी मौके पर मौजूद लोगों पर प्रभाव पड़ सके. डालसा ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही