Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम आयोजित

 
Maithon : स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा लाने के उद्देश्य से शनिवार को मध्य विद्यालय एग्यारकुंड की ओर से सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि स्कूल में सीटी बजाओ, उपस्थित बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल के पोषक क्षेत्र के टोला-मोहल्ला के आधार पर समूह का निर्माण कर मॉनिटर को सिटी दी गई. अभियान से न केवल स्कूल में बच्चों की उपस्थित बढ़ेगी, बल्कि उनके भीतर नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी सिटी बजाते हुए उन घरों के पास से गुजरे जहां के बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. आयोजन में विद्यालय के शिक्षक प्रमोद राव, कुमारी सोना दास, पंपी खान, ज्योति कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जमुना बाउरी आदि की सराहनीय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jbkss-chakka-jam-against-acc-ends-after-agreement-in-talks/">धनबाद

: वार्ता में सहमति के बाद जेबीकेएसएस का एसीसी के खिलाफ चक्का जाम खत्म 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही