Search

 
 
 

धनबाद : गुरु नानक कॉलेज में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, 54 आवेदन शॉर्टलिस्ट

 
Dhanbad : धनबाद के बरमसिया स्थित गुरु नानक कॉलेज में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन हुआ. इस मेले में 9 नियोजक कंपनियों ने भाग लिया. करीब 225 आवेदकों ने अपनी योग्यता के आधार पर आवेदन किया. 9 कंपनियों ने 54 आवेदकों को शार्टलिस्ट किया है. इससे पूर्व जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, गुरु नानक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोविंदपुर के प्राचार्य राकेश कुमार ने अप्रेंटिसशिप मेले का शुभारंभ किया. प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षुता एक प्रकार का प्रशिक्षण कार्यकाल होता है, जिसमें अभ्यर्थी को औद्योगिक कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें अभ्यर्थी को उद्योग के बारे में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान मिलता है. जिसकी मदद से उसके कौशल में निखार आता है. प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी को स्टाइपेंड भी दिया जाता है. यह भी पढ़ें : कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-29-proposals-including-the-amount-of-maiya-samman-approved-at-rs-2500/">कैबिनेट

बैठक : मैया सम्मान की राशि हुई 2500 रुपये सहित 29 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही