Search

 
 
 

Dhanbad News: धनसार में पुलिस का एक्शन, कट्टा-गोली के साथ 7 गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है.
 
कट्टा-गोली के साथ 7 गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से जिंदा गोली बरामद हुई.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/crackdown-630-lakh-ineligible-ration-beneficiaries-in-jharkhand-163-lakh-cards-cancelled-so-far

पूछताछ में बरामद बाइकों में से एक के चोरी की होने का भी खुलासा हुआ. हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

 

यह जानकारी रविवार को  सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि कार्रवाई 22 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम, मनईटांड़ इलाके में की गई. पुलिस गश्ती दल क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार छह युवकों पर पड़ी. पुलिस वाहन को देखते ही सभी युवक भागने लगे.

 

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीटी हॉक की मदद से इलाके की घेराबंदी की और सभी छह युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आजाद आलम की कमर से एक देशी कट्टा, जबकि मुकेश कुमार की जेब से 3.15 एमएम की जिंदा गोली बरामद हुई.

 

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बरामद दो बाइकों में से एक चोरी की है.  उक्त बाइक मटकुरिया इलाके से चोरी की गई थी. प्रारंभिक पूछताछ में सभी आरोपी चोरी की नीयत से इलाके में घूमने की बात सामने आई है.

 

पुलिस पूछताछ में आजाद आलम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में जग्गू पासवान का नाम बताया. इसके बाद पुलिस ने आजाद की निशानदेही पर जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो बाइक, एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल धनसार थाना पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

 

पुलिस की इस कार्रवाई को धनबाद में अपराधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही