Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  मैथन डैम में शराबियों के पीछे पड़ी पुलिस, ताबडतोड़ छापेमारी

Nirsa: निरसा (Nirsa) मैथन डैम में शराबियों पर नकेल कसने के लिए झारखंड और बंगाल पुलिस ने कमर कस ली है. मैथन पुलिस अपने क्षेत्र में नजर रखी हुई है. कल्याणेश्वरी पुलिस ने मैथन डैम मजूमदार निवास के निकट लगभग सभी दुकानों में ताबडतोड छापेमारी की. हनुमान मंदिर के निकट संचालित शंकर झंटू होटल (झंटू देबनाथ) के यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. हालांकि उस समय संचालक झंटू देबनाथ दुकान में मौजूद नहीं थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार डैम क्षेत्र के कई दुकानदारों को छापेमारी की सूचना पहले ही मिल चुकी थी.  इसीलिए शराब का भंडार अंडरग्राउंड कर दिया गया. छापेमारी में कल्याणोश्वरी फाडी एसआई संजय सिंह, एएसआई कार्तिक बगाडी एवं कांबल पार्थो मंडल के अलावा सिविक वोलेंटियर जवान शामिल थे. पुलिस ने सभी दुकानदारों को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी. कहा कि डैम क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब बिक्री करते अथवा पीते पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 चार दिन पूर्व शराबियों ने की थी तोड़फोड़

बतातें चले कि लगभग 4 दिन पूर्व शराबियों की एक मंडली ने डीवीसी कैम्प पावर हाउस के वाहन में जमकर तोडफोड की थी और वाहन पर बोल्डर से हमला किया था. खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

 सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उत्पाती शराबियों के वाहन की पहचान कर ली है. सभी हमलावर महिंद्रा बोलेरों संख्या डब्लूबी38 एभी-0364 पर सवार होकर मैथन डैम शराब पीने आये थे. वाहन रंजीत मिश्र नामक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस की मानें तो जल्दी ही सभी मनचलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शुक्रवार 8 जुलाई की देर संध्या भी पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देख कई शराबी भाग निकले. पुलिस की सख्त चेतावनी के बावजूद शराबियों का जमावडा रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

  किसी को बख्शा नहीं जाएगा : बालाजी राजहंस

मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस कहते हैं कि डैम पर किसी शराब पीने वालों तो क्या शरारती तत्वों को भी बख्शा नहीं जाएगा। शराबियों की धर-पकड़ एवं मनचलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस लगातार पूरे डैम परिसर में गश्त लगा रही है.  मैथन डैम के गोगना आदि क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है. विधि व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-demand-to-cancel-jssc-je-exam-students-burn-effigy-of-government/">धनबाद:

जेएसएससी जेई परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्रों ने किया सरकार का पुतला दहन  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही