Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी पर धनबाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानीः एसएसपी

सबसे अहम फैसला डीजे को लेकर लिया गया है. इस बार जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन होने पर सबंधित अखाड़ा समिति पर कानूनी कार्रवाई के साथ उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : रामनवमी को लेकर धनबाद जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है. पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने पर जोर दिया है.


एसएसपी ने साफ कहा है कि सभी अखाड़ा व जुलूस निर्धारित मार्ग से ही गुजरेंगे. रूट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा. प्रत्येक जुलूस में अधिकतम 100 लोगों की ही अनुमति रहेगी. ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे. सभी अखाड़ा समितियों को 20-20 वॉलेंटियर्स की सूची उनके नाम, मोबाइल नंबर व फोटोयुक्त पहचानपत्र के साथ संबंधित थानों में जमा करना अनिवार्य किया गया है. जुलूस में शामिल हर व्यक्ति के लिए पहचानपत्र जरूरी होगा. 

 


इस बार जुलूस की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है. अखाड़ा समितियों को अपने स्तर से हर गतिविधि रिकॉर्ड करनी होगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में इसका उपयोग किया जा सके. एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जुलूस के दौरान किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीत बजाने व नारे लगाने पर रोक रहेगी. अश्लील ल आपत्तिजनक गानों पर भी प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा.


सबसे अहम फैसला डीजे को लेकर लिया गया है. इस बार जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन होने पर सबंधित अखाड़ा समिति पर कानूनी कार्रवाई के साथ उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा. जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन, खतरनाक करतब, उग्र प्रदर्शन पर भी पूर्ण रोक रहेगी. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी.


उन्होंने कहा कि पुलिस की साइबर व मीडिया सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रख रही है. भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रामनवमी के दौरान अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही