Search

 
 
 

धनबाद कोर्ट में पेश हुए जयराम, बोले-फोटो के आधार पर बनाया गया आरोपी

डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मंगलवार को धनबाद स्थित विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में पेश हुए. वे बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज एक मामले के सिलसिले में विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हाजिर हुए.
 

Dhanbad :  डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मंगलवार को धनबाद स्थित विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में पेश हुए. वे बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज एक मामले के सिलसिले में विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हाजिर हुए.

 

तस्वीर के कारण पुलिस ने बनाया नामजद

पेशी के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम महतो ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2023 को वेदांता स्टील प्लांट के मजदूरों के आंदोलन में उन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया है. 

 

जबकि उस दिन घटनास्थल पर मैं मौजूद ही नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के बैनर पर उनकी तस्वीर होने के कारण पुलिस ने उन्हें नामजद कर दिया, जो पूरी तरह गलत है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

 

बंगाल चुनाव में 5-10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी JLKM

इस दौरान जयराम महतो ने अपनी पार्टी के विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

 

असम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अभी हम स्कॉर्पियो से चलने वाले लोग हैं, जब हेलीकॉप्टर की सुविधा होगी, तब असम जाने की सोचेंगे. वहीं जेएमएम द्वारा असम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि लोकतंत्र में हर दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है.

 

भाजपा पर जयराम ने साधा निशाना


जयराम ने यह भी कहा कि यदि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उनके पास बेहतर संसाधन होते तो पार्टी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. सदन में अपनी सक्रियता का जिक्र करते हुए डुमरी विधायक ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों को उन्होंने मजबूती से उठाया है.

 

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद भाजपा सदन में सक्रिय नहीं दिखी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही