Ranchi : राजधानी के सुखदेव नगर थाना इलाके में दो गुटों में मारपीट हुई है. यह मारपीट पहाड़ी मंदिर के पीछे हुई है. मारपीट की मुख्य वजह ब्राउन शुगर के पैसे की लेन-देन में हुई है. इस मारपीट की घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायल व्यक्ति का नाम अंजू इकबाल व अन्य है. दोनों गुटों के लोग सुखदेव नगर थाना पहुंचे हैं और शिकायत दर्ज करा रहे हैं.
इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने बताया कि 8 से 10 लोगों ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से मारकर घायल किया है. फिलहाल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस मामले को लेकर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच करेगी. पुलिस ने बताया कि इस मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment