Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय महिला टीम का ऐलान, 17 अप्रैल से साउथ अफ्रीका में 5 टी-20 मैचों की सीरीज

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी 5 मैचों की विमेंस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 24 मार्च (मंगलवार) कर दिया है. इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है. स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका की धरती पर 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक खेली जाएगी.


टीम में अनुभव और युवा जोश का समीकरण बिठाने की कोशिश की गई है. टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली और उमा छेत्री जैसी खिलाड़ी को शामिल किया गया है. दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर के रूप में टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से दमदार क्षमता रखती हैं. ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है.


टीम में गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम संभालेंगी. इनके अलावा श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा को भी शामिल किया गया हैं. सबसे खास बात यह है कि टीम में युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार जगह मिली है.

 

अनुष्का शर्मा पिछले साल विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था. अनुष्का शर्मा ने गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 44 रन बनाए थे. दाएं हाथ की बल्लेबाज अनुष्का ने 7 पारियों में 129.19 स्ट्राइक रेट के साथ 25.28 की औसत से 177 रन बनाए थे.

 

सीरीज के पहले दो मैच 17 और 19 अप्रैल को डरबन में खेले जाएंगे. इसके बाद तीसरा मैच 22 अप्रैल को और 25 अप्रैल को चौथा मुकाबला  जोहान्सबर्ग में होगा. सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे. 


7 साल बाद भारती फुलमाली की वापसी

भारतीय टीम में 31 साल की भारती श्रीकृष्णा फुलमाली को भी जगह मिली हैं. भारती फुलमाली ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2019 को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उस मैच में इंग्लैंड की महिला टी20 टीम एक रन से जीत गई थी. उस मैच में मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज भारती फुलमाली ने मात्र 5 रन ही बना पाईं थीं. महाराष्ट्र के अमरावती से आने वाली यह दाएं हाथ की बल्लेबाज अपनी मध्यक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने विदर्भ अंडर- 19 टीम के लिए खेलते हुए आगाज किया था.


भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुष्का शर्मा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही